जयपुर. क्यूकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एसआईआर को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दी है. इस संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि मैं उन सभी अधिकारियों को चेतावनी देता हूं जो नियमों को नजरअंदाज कर बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं. अगर थोड़ी सी भी बेईमानी पकड़ी गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है. मेरा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अनुरोध है कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते आपकी भी लोकतंत्र की रक्षा की उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी विपक्ष की है। सत्ता अस्थायी है, लेकिन संविधान और कानून स्थायी हैं।
भाजपा ने पहले परिसीमन में बेईमानी की, अब खुलेआम वोट काटने की साजिश रची जा रही है और वार्डों के प्रकाशन में भी धांधली की जा रही है। भाजपा सरकार को यह भी जवाब देना चाहिए कि 8 जनवरी तक वार्डों का प्रकाशन क्यों नहीं किया गया? किसके दबाव में हुई देरी?
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
