जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड पर दुख जताया है. उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने बार-बार ऐसी घटनाओं का कारण सुरक्षा मानकों और निगरानी की गंभीर कमी को बताया है। डोटासरा ने आज एक्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’ ऐसी घटनाओं का बार-बार घटित होना दर्शाता है कि सुरक्षा मानकों और निगरानी की गंभीर कमी है।
सरकार को सुरक्षा, निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई अन्य परिवार इस त्रासदी का शिकार न हो। हम ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
