जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. आज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ी बात कही है.
कांग्रेस विधायक डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों का घोटाला भाजपा की डबल इंजन सरकार में संगठित भ्रष्टाचार का सबूत है. हम बार-बार कह रहे हैं कि किसानों का हक लूटा जा रहा है. फसल बर्बादी का जो मुआवजा किसानों की जेब में जाना चाहिए था, उसे सरकार की मिलीभगत से बीमा कंपनियां हड़प रही हैं।
किसानों की 60 प्रतिशत फसल क्षति को कागजों में “शून्य” दिखाकर फर्जी नाम व हस्ताक्षर के जरिये करोड़ों रुपये वसूलने का खेल उच्चतम स्तर पर भ्रष्टाचार है। किसकी मिलीभगत से किसानों का हक लूटा गया और सरकार ने आंखें क्यों मूंद लीं? डोटासरा ने एक खबर पोस्ट कर इस संबंध में राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
