जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास/उद्घाटन कर भरतपुर एवं डीग जिले की जनता को सौगात दी। उन्होंने भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय की आधारशिला रखी। साथ ही पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण और हरित राजस्थान के संकल्प को भी मजबूत किया गया।
इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि डबल इंजन सरकार बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के नये अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.
यह सैनिक स्कूल बालिकाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा और विकसित राजस्थान के निर्माण में उनकी भागीदारी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, पशुपालन एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
