धरती कांपी! पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके
कोलकाता और कई जिलों में घबराहट, घरों से बाहर निकले लोग
आज सुबह पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया। राज्य की राजधानी कोलकाता समेत कई जिलों में धरती हिल गई, जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भाग निकले। बांग्लादेश में सुबह 10:38 बजे आए भूकंप का असर पूर्वोत्तर भारत तक महसूस किया गया, जिससे त्रिपुरा में भी कंपन महसूस किया गया।
बांग्लादेश में 10:38 पर आया भूकंप, पूर्वोत्तर भारत तक फैली लहरें
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, बांग्लादेश के टुंगी से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व भूकंप का केंद्र था। सुबह 10:38 बजे महसूस किए गए इन झटकों के बाद कई इलाकों से हल्के झटकों की भी रिपोर्टें सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ढाका में आए इस भूकंप की तरंगें पूर्वोत्तर भारत और कोलकाता तक फैल गईं।
पाकिस्तान में भी देर रात और सुबह महसूस हुए झटके
सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी शुक्रवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, पाकिस्तान में रात 1:59 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 190 किलोमीटर गहराई पर था। इसके बाद सुबह 3:09 बजे एक और अधिक तीव्र झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता भी 5.2 रिक्टर स्केल थी और केंद्र जमीन से 135 किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत रही कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई।
अफगानिस्तान में भी रिकॉर्ड हुए भूकंपीय झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अफगानिस्तान में भी शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
