जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने एक्स के जरिए इस संबंध में बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पहले ही महंगाई काबू से बाहर है और ऊपर से खाड़ी देश में तनाव के बाद इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है.
हाल के दिनों में रोजमर्रा की चीजों, खाने-पीने की चीजों और गैस सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. आटा, दाल, सब्जियों के दाम 15-30 फीसदी तक बढ़ गए हैं, खाद्य तेल के दाम 200 रुपये तक पहुंच गए हैं, हर घर का औसत खर्च 1000 रुपये बढ़ गया है और आम आदमी का बजट बिगड़ गया है. गैस सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा हो गया है, जबकि ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीदने वाले परिवारों पर 2 से 3 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.
कमाई स्थिर है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा है, इसके बावजूद भाजपा की डबल इंजन सरकारों को कोई परवाह नहीं है। सवाल ये है कि जब हालात इतने खराब हो गए हैं तो कीमतें कम करके राहत क्यों नहीं दी जा रही है? महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे? हकीकत तो यह है कि जनता चिल्ला रही है, हर घर में महंगाई का दर्द है, लेकिन संवेदनहीन भाजपा सरकार के कान बंद हैं।
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
