राजस्थान में जनगणना का पहला चरण शुरू, सीएम भजनलाल ने नागरिकों से किया ये अनुरोध

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान में जनगणना का पहला चरण शुरू, सीएम भजनलाल ने नागरिकों से किया ये अनुरोध

जयपुर. राजस्थान में आज से जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना स्व-गणना फॉर्म भर दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

सीएम भजनलाल ने एसएमएस के जरिए कहा कि आज से राज्य में शुरू हो रही जनगणना (मकान सूचीकरण प्रक्रिया) के पहले चरण के तहत मैंने अपना स्व-गणना फॉर्म भर दिया. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए सटीक नीतियां बनाने में यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपकी सही और संपूर्ण जानकारी ही देश और प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देगी।

सीएम भजनलाल ने कहा कि जनगणना टीमें जल्द ही आपके आवास पर पहुंचेंगी. आप सभी से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी में सक्रिय भागीदारी निभायें, पूर्ण सहयोग करें एवं सही जानकारी प्रदान करें। आप निम्न लिंक के माध्यम से स्वयं भी फॉर्म भर सकते हैं: आइए हम जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना को सफल बनाएं और देश और राज्य के विकास में योगदान दें।

नागरिकों को यह विकल्प दिया गया है

आपको बता दें कि इस जनगणना में पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भरने का विकल्प दिया गया है। सभी नागरिकों के पास 1 मई से 15 मई के बीच अपना विवरण स्वयं भरने का मौका है। स्वयं विवरण भरने से, जब कर्मचारी आपके घर आएंगे तो आपको लंबी कागजी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस केवल एसई आईडी दिखानी होगी

पीसी:एक्स

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version