गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘जनता अन्याय देख रही है, समय आने पर…’| सिटी न्यूज इन हिंदी, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'जनता अन्याय देख रही है, समय आने पर...'| सिटी न्यूज इन हिंदी, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान का गौरव बन चुके हमारे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य मॉडल को भाजपा सरकार ने ही आज ‘वेंटिलेटर’ पर डाल दिया है.

यह बेहद शर्मनाक है कि भीषण गर्मी में मरीज घर से पंखा लाने को मजबूर हैं और आरजीएचएस का 2200 करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने के कारण इलाज ठप है. हजारों फार्मासिस्टों की सेवा समाप्त कर करोड़ों रुपये के उपकरणों को कबाड़ बनाकर सरकार राज्य की जनता के स्वास्थ्य के साथ घातक खिलवाड़ कर रही है.

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ के जरिए जो गारंटी दी थी, बीजेपी ने उसे कुप्रबंधन की भेंट चढ़ा दिया. जनता इस अन्याय को देख रही है और समय आने पर कड़ा जवाब देगी.

PC: rajsthan.ndtv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version