जयपुर. बिचोन के पास भैराणा धाम में पेड़ों को बचाने के लिए संतों द्वारा की जा रही अग्नि तपस्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ध्यान देने की अपील की है.
इस संबंध में अशोक गहलोत ने आज के माध्यम से कहा कि जो पार्टी धर्म और आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेलकर सत्ता में आई है, उसके राज में संतों की पुकार अनसुनी की जा रही है. इससे संत समाज और आम लोगों में भारी आक्रोश है।
गहलोत ने कहा कि एक तरफ ‘एक पेड़ मां के नाम’ का ढोंग और दूसरी तरफ हरियाली खत्म करने की जिद, ये विकास नहीं विनाश है. भीषण गर्मी में झुलस रहे राजस्थान को पेड़ों की जरूरत है. आखिर पेड़ों की बलि देकर और संतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर भाजपा सरकार कौन सा निवेश लाना चाहती है, यह समझ से परे है।
अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत ध्यान देना चाहिए. उन्हें या तो स्वयं इस भीषण गर्मी में तपस्या कर रहे इन साधुओं के पास जाना चाहिए या अपने किसी मंत्री को भेजना चाहिए। भाजपा सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निवेश के नाम पर पेड़ न काटे जाएं।
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
