जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.
पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. हाल ही में नदबई में भी एक हत्या हो चुकी है. मेरे पास लिस्ट है, आख़िर ये लोग और कितनी हत्याएं करेंगे? मुझे समझ नहीं आता कि सरकार क्यों नहीं समझ पा रही है. देखिए 21 मार्च को फलोदी में तीन नकाबपोश आए और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गए. 14 मार्च 2026 को जयपुर में प्रॉपर्टी डीलर कमल मीना की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी.
भरतपुर में एक ज्वैलर की हत्या कर दी गई, यह मुख्यमंत्री का अपना जिला है। 2-3 मार्च 2026 को चूरू के एक होटल के अंदर गोलीबारी हुई और 35 वर्षीय होटल मालिक मनीराम मंडा की मौत हो गई. 15 मार्च 2026 को सिरोही के माउंट आबू में 30 साल के अजय कुमार की हत्या कर दी गई थी. बाड़मेर में एक व्यापारी की सरेआम दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. यानी एक ही महीने में 5-7 हत्याएं हो चुकी हैं. ये हत्याएं डकैती और गुंडागर्दी के तौर पर की गईं। राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. आज गांवों में जो अत्याचार, अन्याय और जुल्म की घटनाएं हो रही हैं, उनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कई मामलों की जानकारी बाहर तक नहीं पहुंच पाती.
हमने पहले एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया था
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि पहले हमने एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य किया था, लेकिन उन्होंने इसे खत्म कर दिया. ऐसी स्थिति में सही स्थिति का पता नहीं चल पाता है. डेटा की बाजीगरी की जा रही है, कम से कम मामले सामने आएं, इसके लिए उन्होंने पूरा प्लान बनाया है.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
