गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्लेसमेंट सेल की नव-आविष्कृत योजना, सभी विभागों में बदलेगी करियर की दिशा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
गोरखपुर विश्वविद्यालय के गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की नई पहल, सभी विभागों में होगा यह काम | ddu university gorakhpur placement cell effort news uttar pradesh

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स” पर करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हाल ही में विभिन्न विभागों ने उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियाँ दर्ज की हैं, जिससे विश्वविद्यालय की रोजगारपरक साख और मज़बूत हुई है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मनोविज्ञान विभाग और गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में, माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन के प्रेरक नेतृत्व में 29 सितम्बर 2025 को “एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स” विषय पर एक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप तैयार करना और उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार के लिए आवश्यक कौशलों से सशक्त बनाना है।

मुख्य वक्ता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि करियर में सफलता के लिए केवल तकनीकी दक्षता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने पुस्तक-पठन और व्यापक दृष्टिकोण को करियर की नींव बताते हुए कहा कि किताबें ही जीवन और करियर को दिशा देती हैं, और एक अच्छा पेशेवर बनने से पहले अच्छा इंसान बनना सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए। सही दृष्टिकोण आपका सही मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि कुलपति प्रो. पूनम टंडन के प्रेरक नेतृत्व में विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में ऐसे करियर गाइडेंस पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी समय रहते अपनी क्षमताओं को पहचान कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इन पहलों से न केवल छात्रों को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी, बल्कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना भी कर सकेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत वक्तव्य के साथ विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार ने किया। उन्होंने रोजगार कौशल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये कौशल न केवल नौकरी दिलाने में सहायक हैं बल्कि सतत प्रगति और पेशेवर उत्कृष्टता की भी आधारशिला हैं।

मनोविज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. आदेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मेहनत और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताते हुए प्रेरित किया।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अनुभूति दुबे ने करियर उन्नति के लिए जागरूकता और समयबद्ध तैयारी पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. प्रियंका गौतम ने किया। इस अवसर पर प्रो. अमृतांशु शुक्ला, डॉ विषमिता पालीवाल ,डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. रश्मि रानी सहित विभाग के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version