जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार:गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार:गहलोत

जयपुर. इंतजारशास्त्र: अध्याय-10 में अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी अस्पतालों को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा, क्या निजी अस्पतालों की जेबें भरने के लिए राजस्थान के सरकारी अस्पतालों को बर्बाद किया जा रहा है?

50 करोड़ रुपए की लागत से बना एसएमएस का ‘कार्डियोवस्कुलर इंस्टीट्यूट’ बनकर तैयार, लेकिन अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? इस संबंध में गहलोत ने आगे कहा, क्या भाजपा सरकार को इस तैयार संस्थान का फीता काटने का भी समय नहीं है? भाजपा सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध कैसे लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

गहलोत ने कहा कि सरकार को जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए. आपको बता दें कि अशोक गहलोत ने इंतेजाशास्त्र के जरिए राज्य की भजनलाल सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है. इससे पहले उन्होंने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version