जयपुर. आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले में जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी द्वारा सड़क खोलने को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल पूछा है.
इस संबंध में नागौर सांसद बेनीवाल ने कहा
मेरा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल है कि क्या नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं? और कंपनी की इस करतूत का जिम्मेदार कौन है? यह सीधे तौर पर कंपनी की प्रशासनिक लापरवाही और मनमानी का मामला है. बिना उचित अनुमति के इतना बड़ा बदलाव कैसे हो गया? यह सब किसके संरक्षण में चलता रहा? सरकार को तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों और कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत करानी चाहिए और इस कंपनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करनी चाहिए।
पीसी:दक्षिणी भारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
