क्या सच में खत्म हो रहा है पेट्रोल-डीजल और LPG? जानें अफवाहों और हकीकत का पूरा सच!
क्या देश में ईंधन का संकट गहरा गया है? सोशल मीडिया पर तैरती इन खबरों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन, इन दावों के बीच अब तेल कंपनियों का बड़ा बयान सामने आया है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की किल्लत को लेकर फैल रही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और देश में ईंधन की रत्ती भर भी कमी नहीं है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने सोशल मीडिया पर स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा है कि पेट्रोल या डीजल की सप्लाई में कोई बाधा नहीं है। कंपनी ने आगाह किया कि ऑनलाइन फैल रही गलत अफवाहें बेवजह की घबराहट पैदा कर सकती हैं, जिससे सामान्य आपूर्ति चेन पर बुरा असर पड़ सकता है। IndianOil के सभी आउटलेट्स पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वे पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।
हम सभी नागरिकों से यह अपील करते हैं कि वे घबराहट में आकर खरीदारी (Panic Buying) न करें और केवल आधिकारिक व प्रमाणित जानकारी पर ही विश्वास करें। आपकी समझदारी और सहयोग ही इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में मददगार साबित होगी। अफवाहों से बचें और व्यवस्था पर भरोसा रखें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
