राजस्थान: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर, यमुना जल परियोजना को लेकर करेंगे बैठक…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर, यमुना जल परियोजना को लेकर करेंगे बैठक...

AMN. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर हैं. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह यमुना जल परियोजना के कार्यान्वयन से संबंधित एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्र सरकार, राजस्थान जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य यमुना जल परियोजना से जुड़े एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देना और इससे जुड़े अहम बिंदुओं पर निर्णायक चर्चा करना है. राजस्थान सरकार के मुताबिक, केंद्र और हरियाणा सरकार के सहयोग से इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शेखावाटी क्षेत्र को जल्द ही पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की भी उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने कहा कि यमुना जल समझौते के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए एक संयुक्त डीपीआर तैयार कर केंद्रीय जल आयोग के साथ साझा किया गया है.

पीसी- आज तक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version