जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजधानी जयपुर में आमजन को बड़ी सौगात दी है. आज उन्होंने जयपुर के अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि यह पहल राज्य के लोगों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों की यात्रा को और अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण बनाएंगी। इसके अलावा स्वच्छ ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने से पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रयासों को भी नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत विकास और ग्रीन मोबिलिटी के विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार जन सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक परिवहन ढांचे को मजबूत करने और ग्रीन एनर्जी आधारित परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देकर विकसित राजस्थान के संकल्प को लगातार आगे बढ़ा रही है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
