AMN. इस हफ्ते ज्यादातर दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इसी वजह से इस हफ्ते चांदी की कीमत में 10,609 रुपये की गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमत में भी करीब तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस हफ्ते 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,830 रुपये की गिरावट आई है। इससे सोना 1.45 लाख रुपये तक गिर गया है. इससे पहले पिछले हफ्ते यानी 13 जून को सोने की कीमत 1.48 लाख रुपये के स्तर पर थी. वहीं, इस हफ्ते चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2.32 लाख रुपये पर आ गई है.
यानी इस हफ्ते चांदी की कीमत में 10,609 रुपये की गिरावट आई है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी. तब से अब तक सोने की कीमत में 31 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है.
पीसी:cnbctv18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
