जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है. अब उन्होंने बालोतरा जिला कलेक्टर को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल पर निशाना साधा है.
इस संबंध में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश की जनता राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से पूछना चाहती है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में तकनीकी त्रुटि के कारण माइक बंद होने की घटना के बाद आपने एक महिला आईएएस अधिकारी को एपीओ कर दिया. लेकिन प्रधानमंत्री के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी में भीषण आग लग गई और जिले के प्रशासनिक प्रमुख होने के नाते बालोतरा के जिला कलेक्टर को न तो जवाबदेह ठहराया गया और न ही उन्हें हटाया गया.
आखिर ऐसा क्यों? यदि बालोतरा में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं था तो नियमानुसार जिला कलक्टर को किराये के मकान में रहना चाहिए था, लेकिन बालोतरा जिला कलक्टर रिफाइनरी टाउनशिप में रह रहे हैं। क्या किसी जिला कलेक्टर का किसी औद्योगिक परियोजना की टाउनशिप में निवास करना सुशासन एवं प्रशासनिक निष्पक्षता की दृष्टि से उचित माना जा सकता है?
इसके अलावा बालोतरा कलेक्टर पर सीईटीपी प्लांट के सेस टैक्स, रिफाइनरी क्षेत्र और बालोतरा के आसपास सरकारी भूमि से सड़कों के आवंटन और भूमि उपयोग परिवर्तन में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लग रहे हैं. इसके बावजूद सरकार चुप क्यों है?
पीसी: भयाजी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
