जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीकानेर में गर्भवती महिला को लेकर दिए गए बयान पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर निशाना साधा है.
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने सोशल मीडिया पर गजेंद्र सिंह खींवसर का वीडियो शेयर कर इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बीकानेर में गर्भवती महिला को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान अमानवीयता, असंवेदनशीलता और मातृत्व का घोर अपमान है.
अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए माताओं का मजाक उड़ाने वाले मंत्रियों को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल हैं और मंत्री जवाबदेही लेने के बजाय शर्मनाक बयान दे रहे हैं. यह सिर्फ एक महिला का अपमान नहीं है बल्कि हर मां और मातृत्व के सम्मान का अपमान है।’ मुख्यमंत्री को उन्हें तुरंत पदमुक्त करना चाहिए, राजस्थान ऐसी असंवेदनशीलता कभी स्वीकार नहीं करेगा।
PC:rontline.thehindu
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
बीकानेर में गर्भवती महिला के संबंध में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जी का बयान अमानवीयता, असंवेदनशीलता और मातृत्व का घोर अपमान है।
अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए माताओं का मजाक उड़ाने वाले मंत्रियों को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। राज्य का स्वास्थ्य… https://t.co/ExmjNwexkt
– गोविंद सिंह डोटासरा (@GovindDotasra) 11 जून, 2026
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
