जयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में अपराध को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आज सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ी बात कही है. जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं ने राजस्थान को देश में अपराध का केंद्र बना दिया है.
स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि अब हमारी बहनें-बेटियां घर में, सड़क पर, मंदिर में, स्कूल में, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अलवर में 14 साल की मासूम लड़की का अपहरण कर 5 अपराधियों द्वारा सामूहिक बलात्कार और दूसरी ओर जयपुर में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, आए दिन हो रही ये घटनाएं इस सरकार की पूर्ण विफलता का प्रमाण हैं।
प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गये हैं कि अब उन्हें भी पता चल गया है कि भाजपा सरकार सिर्फ बयानबाजी कर सकती है. मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार और अपनी ब्रांडिंग में व्यस्त हैं और ‘बदतर राजस्थान’ पर एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। कब तक हमारी बेटियां भाजपा के इस जंगलराज का शिकार होती रहेंगी? आप कब तक इन अपराधियों को खुली छूट देते रहेंगे? राजस्थान के मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं, क्या सहेगा राजस्थान?
पीसी: फर्स्टइंडियान्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
