सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है: जूली

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है: जूली

जयपुर. पेपर लीक के विरोध में न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना पर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लाखों युवाओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर एक धब्बा है.

यह सिर्फ छात्रों पर हमला नहीं है, बल्कि देश के भविष्य, उनके अधिकारों और लोकतांत्रिक आवाज पर हमला है। युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक सोच है। सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज को जबरदस्ती दबाने का प्रयास कर रही है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। लेकिन देश का युवा अब डरने वाला नहीं है.

उनकी आवाज को लाठियों और दमन से दबाया नहीं जा सकता। हर अन्याय का मुकाबला लोकतांत्रिक ढंग से किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और देश के युवाओं की आवाज, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं. वे पूरी ताकत से देश के युवाओं की आवाज उठा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई को हर मंच पर पूरी ताकत से लड़ती रहेगी।

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version