जूली का सीएम भजनलाल पर तंज, कहा- क्या राजस्थान में नौकरशाही चुनी हुई सरकार पर निर्भर है?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
जूली का सीएम भजनलाल पर तंज, कहा- क्या राजस्थान में नौकरशाही चुनी हुई सरकार पर निर्भर है?

जयपुर. प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा की कही गई बात को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएचक्यू पर निशाना साधा है. इस दौरान सीएम ने बताया कि परिचित थानेदार ने उन्हें बताया कि किसी घटना को लेकर उन्होंने एसपी को 5 बार फोन किया था लेकिन एसपी ने फोन रिसीव नहीं किया.

कांग्रेस जूली ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनके परिचित थानेदार ने उन्हें बताया कि किसी घटना को लेकर उन्होंने एसपी को 5 बार फोन किया लेकिन एसपी ने फोन रिसीव नहीं किया. लेकिन आश्चर्य की बात है कि मुझे पिछले सवा दो साल में किसी एसपी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई, एपीओ या निलंबन की कार्रवाई याद नहीं है.

क्या इसका यह मतलब निकाला जाये कि मुख्यमंत्री इतने लाचार हैं कि एक एसपी के खिलाफ सीधी शिकायत मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं. क्या राजस्थान में नौकरशाही चुनी हुई सरकार पर इतनी हावी हो गई है?

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)टीकाराम जूली(टी)सीएम भजनलाल(टी)राजस्थान(टी)नौकरशाही(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version