AMN. मध्य प्रदेश के सागर जिले से रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना के बारे में जानकर एक बार आपका दोस्ती के रिश्ते से विश्वास उठ जाएगा। यहां मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक 46 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके बेटे के दोस्त द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
आरोपी ने मौका पाकर रात के अंधेरे में दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा खोला तो युवक जबरदस्ती घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने आरोपी हीरालाल की इस हरकत का जमकर विरोध किया. महिला ने शोर मचाकर भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. जब महिला का बेटा काम से घर लौटा तो अपनी मां को बदहवास हालत में देखकर हैरान रह गया. महिला ने खुद बताई पूरी सच्चाई. इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
पीसी:यूट्यूब
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)सागर मध्य प्रदेश रेप केस विधवा पीड़िता आरोपी बेटा दोस्त(टी)गिरफ्तारी वारंट
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
