जयपुर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है. इस संबंध में डोटासरा ने शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि संसद में बिल तो गिरा ही, मोदी और शाह का अहंकार भी चूर हो गया है.
डोटासरा ने कहा कि आज भारत ने बीजेपी के राजनीतिक धोखे का पर्दाफाश कर दिया. महिलाओं के नाम पर जो राजनीतिक जाल बिछाया गया था, उसे आज देश के जनमत और एकजुट विपक्ष ने ध्वस्त कर दिया है। देश की आधी आबादी, नारी शक्ति, संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण होगा, यह उनका अधिकार है, लेकिन जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 2011 की जनगणना और परिसीमन से जोड़कर देश को भ्रमित किया और महिला हितैषी बनने की राजनीतिक चाल चली, वह छल भारत की शक्ति के सामने टिक नहीं सका।
यह सिर्फ एक बिल की हार नहीं है, यह उस सोच की हार है जो महिलाओं के अधिकारों को शर्तों में बांध कर देश को भ्रमित करना चाहती है। आज यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता का अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, संविधान सर्वोच्च है। जय भारत, जय संविधान.
इस कारण यह बिल लोकसभा में पारित नहीं हो सका
आपको बता दें कि महिला आरक्षण बिल को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में वोटिंग हुई. बिल को पास कराने के लिए सरकार को वोटिंग के वक्त लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों में से 352 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी, लेकिन इस बिल के पक्ष में सिर्फ 298 वोट पड़े. जबकि विपक्ष को 230 वोट मिले. इस कारण यह बिल लोकसभा में पारित नहीं हो सका.
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
