बजट 2026: कांग्रेस का तीखा प्रहार; खड़गे बोले– ‘न विजन, न इच्छाशक्ति, बस भटकाव’
केंद्रीय बजट 2026 के पेश होते ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बजट को देश की जमीनी हकीकतों और वास्तविक समस्याओं से पूरी तरह कटा हुआ करार दिया है। उन्होंने सरकार पर नीतिगत शून्यता और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव का गंभीर आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कड़ा रुख अपनाते हुए खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार अब वैचारिक दिवालियेपन का शिकार हो चुकी है। उनके अनुसार, बजट 2026 भारत की जटिल आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का एक भी ठोस समाधान देने में विफल रहा है। खड़गे ने तंज कसते हुए लिखा कि सरकार का ‘मिशन मोड’ अब ‘चैलेंज रूट’ में तब्दील हो गया है और उनकी ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ शायद ही किसी ‘रिफॉर्म’ जंक्शन पर रुकती है। इसका अंतिम नतीजा केवल शून्य है: न कोई स्पष्ट पॉलिसी विजन और न ही कोई दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
