मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर मौत बनकर दौड़ी ‘बेस्ट’ बस, 13 लोगों को रौंदा; 4 की मौत, 9 घायल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर मौत बनकर दौड़ी 'बेस्ट' की बस, 13 लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती

मुंबई में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे भांडुप रेलवे स्टेशन से बाहर बेस्ट की बस मौत बनकर दौड़ी और 13 लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन के बाहर खड़ी एक लाल रंग की बेस्ट बस अचानक बेकाबू हो गई। खाली बस ने सामने खड़े लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। पलक झपकते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग बस के पहियों के नीचे दब गए, तो कुछ दूर जा गिरे। हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल था।

इस हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version