NDA के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने में दूसरी बार देरी, आखिर पेंच कहां फंसा है?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
CM Nitish and HM Amit Shah

बिहार चुनाव 2025: सीटों के बंटवारे के बाद NDA में उम्मीदवारों के ऐलान में देरी, नामांकन की नई तारीख तय

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीटों के बंटवारे का एलान रविवार को हो चुका था, जिसके बाद सोमवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन, सोमवार शाम को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उम्मीदवारों के नाम का एलान आज नहीं होगा, बल्कि इसे 14 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है।

15 से 18 अक्टूबर तक NDA के उम्मीदवार करेंगे नामांकन

बीजेपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा, “कल शाम तक एनडीए के पांचों दल उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। इसके बाद 15 से 18 अक्टूबर (चार दिनों) तक पूरे बिहार में एनडीए के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इस दौरान एनडीए शासित राज्यों के सीएम, भारत सरकार के मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री समेत एनडीए के नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले एनडीए के सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।”

सीटों के बंटवारे के बाद समीकरणों में बदलाव, प्रत्याशी चयन में हो रही है दिक्कत

जानकारी के अनुसार, NDA में सीटों के बंटवारे के बाद कई ऐसी सीटें हैं जहां समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं और पार्टियों को अपने प्रत्याशियों के चयन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से सभी पार्टियों ने मिलकर यह तय किया है कि NDA सोमवार की जगह मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान करेगी।

राजनीति के कई दिग्गज नेता बीजेपी में हुए शामिल

इसी बीच, सोमवार को बिहार की राजनीति के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए। इनमें कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ, मोहनियां से राजद विधायक संगीता कुमारी और भाजपा के पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू प्रमुख हैं।

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह

इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के अवसर पर जायसवाल ने यह भी बताया कि गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पूरे राज्य का दौरा करेंगे और 16 से 18 अक्टूबर तक कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे, जहां चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति को और मजबूत किया जाएगा।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version