राज्यसभा चुनाव के लिए नीरज डांगी ने भरा नामांकन, गहलोत समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राज्यसभा चुनाव के लिए नीरज डांगी ने भरा नामांकन, गहलोत समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

AMN. कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी ने आज प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया.

नीरज डांगी के नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के कई विधायक मौजूद रहे. हालांकि इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद नहीं थे. यह लगभग तय है कि नीरज डांगी दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनेंगे. इस सीट पर जीत के लिए कांग्रेस को 51 विधायकों की जरूरत है. फिलहाल उसके पास 67 विधायक हैं.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एसएमएस के जरिए बताया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और साथी विधायकों के साथ राजस्थान से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी को नामांकन कराया है. नीरज डांगी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। हमें पूरा विश्वास है कि आप राज्यसभा में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाएंगे और राजस्थान के हितों की पुरजोर वकालत करेंगे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version