AMN. वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर आई, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी. यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर एक कार में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में युवक और युवती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मृतकों की पहचान त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी सुमित और गली नंबर 2, सलारपुर निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती थी। आज दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने अल्ट्रोज मॉडल की एक सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को कार अंदर से लॉक मिली। पुलिस ने शीशा तोड़कर युवक-युवती को बाहर निकाला। पुलिस को युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी.
PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)नोएडा में कार से मौतें(टी)दंपति मृत पाए गए(टी)संदिग्ध आत्महत्या(टी)प्रेम प्रसंग त्रासदी(टी)सुमित रेखा देवी(टी)त्रिलोकपुरी दिल्ली(टी)सलारपुर नोएडा(टी)सेक्टर 39 नोएडा(टी)दादरी रोड(टी)उत्तर प्रदेश अपराध
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
