जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर के आराध्य भगवान गोविंद देव के चरणों में शीश झुकाकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम ने मंदिर परिसर स्थित जय निवास उद्यान से पूजा-अर्चना कर विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि संत-महात्मा देश को सही दिशा देकर सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं और उनके विचार मानवता, सेवा और सद्भावना का संदेश देते हैं. इस दौरान सीएम भजनलाल ने युवाओं से संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात कर भारत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया.
बाबा बालनाथ ने भारतीय धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अद्वितीय योगदान दिया। बाबा बस्तीनाथ महाराज भी इसी परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति (सर्वे भवन्तु सुखिन:) की अवधारणा पर आधारित है, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने बस्तीनाथ महाराज का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
