AMN. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हाल ही में दिल्ली के दौरे से लौटे हैं और उनसे पहले देश के गृह मंत्री शाह ने राजस्थान का दौरा किया था. यहां उन्होंने सीमावर्ती इलाके का दौरा किया. जिसमें गृह मंत्री ने भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया. शाह के दौरे के बाद जब भजनलाल शर्मा दिल्ली आए तो उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक के बाद राजस्थान में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ली. बताया जा रहा है कि इस बैठक में राजस्थान की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की गई है. बैठक में नशे के कारोबार और तस्करी पर भी विशेष चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिये हैं.
खबरों की मानें तो बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है. जिसमें अवैध रूप से मॉडिफाइड वाहनों, काली फिल्म वाले वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
पीसी- न्यूज18 हिंदी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


