राजस्थान: अब भजनलाल सरकार से मिल गई मंजूरी, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: अब भजनलाल सरकार से मिल गई मंजूरी, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

जयपुर. राज्य की भजनलाल सरकार ने अब राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बजट घोषणाओं को समय पर लागू करने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने अब बजट घोषणाओं के अनुरूप विभिन्न जिलों में 137 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 882.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इनके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप बजट घोषणाओं को क्रियान्वित करने के लिए विभागीय समन्वय एवं त्वरित निर्णय प्रक्रिया से कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में कार्यों को दी गई मंजूरी के अनुसार राजधानी जयपुर सहित फलोदी, जोधपुर, ब्यावर, अलवर, बाड़मेर, बालोतरा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सलूम्बर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, बारां, श्रीगंगानगर, झालावाड़, भरतपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और धौलपुर को नई गति मिलेगी। इन कार्यों के पूरा होने से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और प्रदेश की विकास यात्रा को नए आयाम मिलेंगे।

बजट की प्रत्येक घोषणा समयबद्ध तरीके से पूरी की जाय।

मुख्यमंत्री भजनलाल की स्पष्ट सोच है कि प्रत्येक बजट घोषणा समय पर पूरी हो और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह वित्तीय समझौता उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। आपको बता दें कि राज्य की भजनलाल सरकार ने अब तक राज्य की जनता के हित में कई बड़े कदम उठाए हैं. विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version