जयपुर. राजस्थान विधानसभा को आज तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. ईमेल से धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं.
पूरे विधानसभा परिसर को खाली करा लिया गया है. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. इसमें लिखा था कि असेंबली में दोपहर 12 बजे पांच सिलिकॉन 100 बेस आरडीएक्स बम फटने वाले हैं, यह कोई मजाक नहीं है, सभी वीआईपी को तुरंत बाहर निकालें।
धमकी भरे ईमेल देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, एटीएस, अग्निशमन विभाग और एफडीआरएफ की टीमें विधानसभा पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की. सुरक्षा कारणों से परिसर खाली करा लिया गया और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया. आपको बता दें कि इससे पहले भी दो बार असेंबली को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. उस वक्त कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. राज्य में कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं.
पीसी: फर्स्टइंडियान्यूज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
