राजस्थान: भजनलाल सरकार ने आम लोगों को दिया तोहफा, 28 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा तोहफा शहर की ख़बरें हिंदी में

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने आम लोगों को दिया तोहफा, 28 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा तोहफा शहर की ख़बरें हिंदी में

जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब जोधपुर जिले में आमजन को बड़ा तोहफा दिया है. संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत महादेव नगर उंदेरा में लोगों को सौगात दी है. उन्होंने यहां 156.61 लाख रुपये के 21 विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया.

इस दौरान जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के समग्र विकास को समर्पित ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है.

पटेल ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार पिछली सरकार की तुलना में 41.39% बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 53 हजार 978 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है, जो 2023-24 की तुलना में 2 गुना से अधिक है.

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस दौरान यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2029 तक योजना के दूसरे चरण में 28 लाख से अधिक पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा. पंचगौरव योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

इस योजना में 800 करोड़ रुपये की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी.

भजनलाल सरकार के मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से पेरी-अर्बन क्षेत्र के 6 हजार 245 गांवों में चरणबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति संबंधी कार्य किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसल ऋण वितरण योजना के तहत 800 करोड़ रुपये की ब्याज सब्सिडी दी जायेगी.

पीसी: डीपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version