जयपुर. राज्य में घरेलू एलपीजी आपूर्ति के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम जनता को इस संबंध में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह बात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कही है. बुधवार को उन्होंने वीसी के जरिए रसोई गैस आपूर्ति को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और ऑयल गैस मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक ली.
सुमित गोदारा ने आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से उत्पन्न मौजूदा स्थिति का घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीन से चार दिन के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। एक ही समय में बड़ी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग होने के कारण गैस कंपनियों के सर्वर कुछ समय के लिए ठप हो गए थे, लेकिन आपूर्ति सुचारु होने का आश्वासन मिलने के बाद अब ऐसी कोई समस्या नहीं है क्योंकि बुकिंग सामान्य हो गई है।
बिना ओटीपी एवं डायरी में प्रविष्टि के गैस सिलेंडर की डिलीवरी शत-प्रतिशत बंद की जाए।
सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। कुछ एजेंसियों में बिना ओटीपी और डायरी एंट्री किए गैस सिलेंडर इधर-उधर करने की घटनाएं सामने आई हैं। इस तरह के घटनाक्रम से वास्तविक उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना ओटीपी और डायरी एंट्री किए गैस सिलेंडरों की डिलीवरी शत-प्रतिशत बंद की जाए, ताकि फर्जी बुकिंग के कारण होने वाली हेराफेरी को पूरी तरह से रोका जा सके और उपभोक्ताओं को अधिकतम राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं के घरों पर घरेलू गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले हॉकर भी डिलीवरी के दौरान अपना पहचान पत्र नियमित रूप से पहनें।
पीसी: डीपीआर.राजस्थान, ईटीवीभारत, ज़ीन्यूज़.इंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
