राजस्थान: सलूंबर जिले में रहस्यमय बीमारी से 5 बच्चों की मौत के मामले में भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: सलूंबर जिले में रहस्यमय बीमारी से 5 बच्चों की मौत के मामले में भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम

जयपुर. सलूम्बर जिले के दो गांवों में रहस्यमय बीमारी से 5 बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संज्ञान लिया है. भजनलाल सरकार ने इस मामले में आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है और गहन जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और प्रभावित क्षेत्रों में बुखार के लक्षण वाले बच्चों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. आपको बता दें कि सलूंबर में बच्चों की मौत का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुरंत अधिकारियों को स्थिति का पता लगाने, मौत के कारणों का पता लगाने और इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे.

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने भी सोमवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले की पूरी जानकारी ली और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और अन्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए.

सलूम्बर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि सलूम्बर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सलूम्बर एवं प्रभावित गांवों सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम लगाकर बुखार के लक्षण वाले बच्चों की सघन स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. यदि किसी बच्चे में लक्षण पाए जाएं तो उसे तत्काल प्रभाव से उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अगर किसी बच्चे की हालत गंभीर है तो उसे तुरंत जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में रेफर किया जाए। इसके अलावा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा, सोर्स रिडक्शन, फॉगिंग एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version