जयपुर. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गयी है. पंचायत चुनाव से पहले संगठन की एक और सूची जारी कर बीजेपी ने संकेत दिया है कि राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं.
खबरों के मुताबिक, अब प्रदेश बीजेपी ने एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जारी सूची के तहत मोर्चा में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महासचिव और 8 मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है.
इसमें संगठन की ओर से क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को बीजेपी ने मीडिया प्रभारियों की सूची भी जारी की थी. नई टीम में जयपुर, उदयपुर, अलवर और भरतपुर सहित अन्य जिलों के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
