जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी. इसमें सरकार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है. भजनलाल शर्मा कैबिनेट बैठक में ईंधन बचत को लेकर अहम फैसले ले सकते हैं.
खबरों के मुताबिक भजनलाल सरकार अब पांच बड़े फैसले ले सकती है. इसमें सरकारी विभागों में तबादलों पर लगी रोक हटाने, सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का निर्देश देने, सप्ताह में एक दिन वाहन निषेध दिवस घोषित करने, सरकारी खर्च कम करने के लिए मितव्ययता परिपत्र जारी करने और यूपी मॉडल की तर्ज पर ईंधन बचत के उपाय करने से जुड़े फैसले लिये जा सकते हैं.
इस बैठक पर सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भी नजर रहेगी. आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है. इसकी कीमतें आगे भी बढ़ सकती हैं. सरकार ने लोगों से दोनों ईंधन की खपत कम करने की अपील की है.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
