राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल ने अचानक बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, दिए ये निर्देश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल ने अचानक बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, दिए ये निर्देश

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सीएम कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के नियोजित विकास के माध्यम से आम लोगों के जीवन में सुधार लाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सीएम ने कहा कि बजट घोषणाओं को लेकर सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें, ताकि आमजन को समय पर पूरा लाभ मिल सके.

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान@2047’ की परिकल्पना के अनुरूप नियोजित विकास के लिए राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर से लेकर शहरी नगर निकाय एवं जिला स्तर तक मास्टर प्लान की कार्ययोजना बनाकर त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि; डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का सर्वेक्षण किया जाना चाहिए, ताकि संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। सड़कें, सीवरेज, शुद्ध पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी बुनियादी ढांचा विकास योजनाओं और नीतियों के केंद्र में है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version