AMN. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम आज घोषित हो गया है। सुबह 10 बजे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से 12वीं बोर्ड के तीनों संकायों के नतीजे जारी किये. साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 96.23%, कॉमर्स का 93.64% और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.54% रहा।
वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 97.20 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल 8 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.
इस साल 12वीं की परीक्षा में जयपुर के कुल 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थीं. खबरों के मुताबिक 12वीं बोर्ड के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों का छात्र कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म हो गया है.
पीसी: फर्स्टइंडियान्यूज़
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
