राजस्थान: सीएम भजनलाल ने दी बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिली ये छूट, इतने पदों को भी मंजूरी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: सीएम भजनलाल ने दी बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिली ये छूट, इतने पदों को भी मंजूरी

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अब बजट घोषणा 2026-27 के अनुसार कार्मिकों को पदोन्नति में दो वर्ष की छूट देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार, पदोन्नति के लिए वांछित अनुभव या सेवा अवधि में दो वर्ष की छूट प्रदान करने के लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा। जिन कार्मिकों ने वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के लिए विभागीय पदोन्नति समिति से छूट ली है, उन्हें इससे बाहर रखा जाएगा।

इस बीच सीएम भजनलाल ने शासन सचिवालय में कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए सहायक शासन सचिवों के 15 नए पद सृजित करने को मंजूरी दे दी है. इसी प्रकार, अराजपत्रित पदों में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए 67 सहायक अनुभाग अधिकारी और 67 लिपिक ग्रेड I के पद सृजित करने की भी मंजूरी दी गई है। नये पदों के सृजन से युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही विभागीय कर्मियों को पदोन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे।

अनुकंपा नियुक्ति के 29 प्रकरणों में छूट दी गई

सीएम भजनलाल शर्मा ने सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति के 29 मामलों में भी छूट दी है. सीएम, इस संवेदनशील फैसले से मृतकों के आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा. भजनलाल ने आवेदनों में देरी के 16 मामलों में छूट देते हुए मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दे दी है. वहीं, विलंब अवधि के 9 मामलों में न्यूनतम आयु सीमा में छूट दी गई है। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री भजनलाल ने आश्रित पत्नी की सुविधा के अनुसार नजदीकी पोस्टिंग के लिए विभाग परिवर्तन के चार मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उदारता प्रदान की है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version