राजस्थान: विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल ने इन विषयों पर की गहन चर्चा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल ने इन विषयों पर की गहन चर्चा

जयपुर. राज्य की भजनलाल सरकार 11 फरवरी को बजट पेश करेगी. सरकार की ओर से बजट की तैयारियां की जा रही हैं. वित्त मंत्री दीया कुमारी एक बार फिर विधानसभा में बजट पेश करेंगी. बजट से पहले आज विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सीएम भजनलाल समेत लगभग सभी बीजेपी विधायक शामिल हुए.

आज की बैठक की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से दी है. उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक में जन कल्याण, सुशासन और राज्य के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई.

इस मौके पर आगामी लोक कल्याण बजट 2026-27, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट दिशा तय की गई. बैठक की शुरुआत में पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना और पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version