राजस्थान: सीएम भजनलाल अब 23 जनवरी को देने जा रहे हैं ये बड़ी सौगातें, तैयारियां हो चुकी हैं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: सीएम भजनलाल अब 23 जनवरी को देने जा रहे हैं ये बड़ी सौगातें, तैयारियां हो चुकी हैं

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब बसंत पंचमी पर बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इसके तहत 23 जनवरी को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा. राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार विद्यार्थी, 1 हजार अभिभावक, 500 शिक्षक, कॉलेज शिक्षा विभाग से 5 हजार प्रतिभागी और कौशल शिक्षा से जुड़े 1 हजार प्रतिभागियों के उपस्थित होने की संभावना है. यह आयोजन छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की त्रिस्तरीय भागीदारी को एक मंच पर सशक्त ढंग से प्रस्तुत करेगा।

राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा शिक्षा से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत मुफ्त साइकिलें वितरित करेंगे, लगभग 4 लाख बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित करेंगे और 6 लाख विद्यार्थियों को परिवहन वाउचर प्रदान करेंगे.

भजनलाल शर्मा लाभान्वित विद्यार्थियों से संवाद करेंगे

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लाभान्वित विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे और प्रदेश भर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी संबोधित करेंगे. प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालय प्रदेश के सभी जिलों के डीओआईटी सेंटरों के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री से वर्चुअली जुड़ेंगे।

सरस्वती वंदना एवं कृष्ण भोग का आयोजन किया जाएगा

मेगा पीटीएम के दिन वसंत पंचमी के कारण प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में सरस्वती वंदना की जाएगी और कृष्ण भोग का आयोजन किया जाएगा. यह पहल न केवल छात्रों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ेगी बल्कि स्कूलों में सामूहिक भागीदारी और सकारात्मक माहौल को भी मजबूत करेगी।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version