जयपुर. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बुधवार को विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी. कल पेश होने वाले इस बजट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इस बजट के जरिए दीया कुमारी युवाओं और महिलाओं को बड़ी सौगात दे सकती हैं.
शहरों और गांवों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान. रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट में संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का प्रावधान किया जा सकता है. वहीं, सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है. इसी बजट में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों के निकाय और पंचायती राज चुनाव लड़ने पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए विधेयक की घोषणा की जा सकती है. खबरों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने संकेत दिया है कि बजट में कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी.
एक लाख नई भर्तियों का ऐलान संभव
कल पेश होने वाले बजट में भजनलाल सरकार द्वारा एक लाख नई भर्तियों की घोषणा करने की भी संभावना है. यह प्रदेश के युवाओं के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा. वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट में क्या घोषणा करती हैं यह तो वक्त ही बताएगा।
ये संकेत उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दिए हैं
उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने संकेत दिए कि रोडवेज बेड़े में सुधार कर जनता को बेहतर और आधुनिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि बजट में स्मार्ट क्लासरूम जैसी सौगातें दी जाएंगी. भजनलाल सरकार खेजड़ी को बचाने के लिए विधानसभा में विशेष विधेयक लाने की तैयारी में है.
PC:देशबंधु
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
