जयपुर. राजस्थान के शहरी निकायों के लिए इस बार दो चरणों में मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने आज निकाय चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इसके साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, राज्य में निकाय चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी. 9 सितंबर और 11 सितंबर को वोटिंग होगी. चुनाव नतीजे 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे. आचार संहिता लागू होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में उद्घाटन और शिलान्यास पर रोक लगा दी गई है.
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल करने का मौका होगा। 3 सितंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।
309 शहरी निकायों में 10,245 पार्षद पदों के लिए चुनाव होंगे.
कमिश्नर राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश के 309 शहरी निकायों में 10,245 पार्षद पदों के लिए चुनाव होंगे. पार्षदों के चुनाव के बाद निकाय प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया होगी. 21 सितंबर को महापौर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्षों के चुनाव होंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होंगे। 22 सितंबर को ही नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं की सामान्य सभा की बैठक होगी। इस बैठक में डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरमैन और नगर निगम उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
