राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है

AMN. राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. खबरों के मुताबिक आज एक धमकी भरा मेल मिला है. इसमें लिखा है कि सीजेआई का दौरा रद्द किया जाना चाहिए.

दोपहर 12 बजे तक हाईकोर्ट खाली करा लें. बम की धमकी के बाद यहां एक बार फिर दहशत फैल गई. इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। करीब आधे घंटे की देरी से सुबह 11 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. आपको बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच को इससे पहले नौ बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. 31 अक्टूबर के बाद आज 10वीं बार बम की धमकी मिली है.

इससे पहले गुरुवार को भी बम की धमकी मिली थी. गुरुवार को भी पूरे परिसर की तलाशी लेने पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. हाईकोर्ट को पिछले साल 5, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर को और इस साल 6, 17 और 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

पीसी:राजस्थानडायरेक्ट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version