जयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब सरकार पर गलत परिसीमन का आरोप लगाया है. इस संबंध में कांग्रेस नेता जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि सरकार का काम जनता को सुविधाएं मुहैया कराना है. ग्राम पंचायतें, पंचायत समिति, जिला परिषद, जिले, तहसीलें और उपखण्ड ये सभी जनता की सुविधा के लिए बनाये गये हैं। ताकि लोगों को सुविधाएं मिले, किराया न लगे और लोगों का समय बचे. इसी आधार पर उनका परिसीमन किया जाता है.
लेकिन इन लोगों ने गलत परिसीमन कर दिया. इतना ही नहीं पंचायत समिति और जिला परिषद के वार्डों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी लोगों को गुमराह कर नियमों को तोड़ा गया है. इसी वजह से लोग कोर्ट की शरण में गए हैं, लेकिन जल्द चुनाव का हवाला देकर उन्हें कोर्ट से भी राहत नहीं मिल पा रही है.
टीकाराम जूली ने कहा कि क्योंकि प्रत्येक पंचायत में 10-10 किलोमीटर का क्षेत्र जोड़ा गया है. बीच में एक और पंचायत आती है, उसके बाद फिर वही पंचायत जुड़ जाती है। इस तरह की धोखाधड़ी की जा रही है. जैसा कि आपने देखा होगा, बाड़मेर का हिस्सा बालोतरा में जोड़ दिया गया है और गुड़ामालानी, जो पहले 70 किलोमीटर की दूरी पर था, अब 170 किलोमीटर दूर कर दिया गया है। ये लोग ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो बिल्कुल गलत हैं. फैसले जनहित में होने चाहिए.
प्रदेश की आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
टीकाराम जूली ने जयपुर में कांग्रेस विधायक दल के साथियों के साथ अहम बैठक की और विपक्ष की भूमिका को और मजबूत करने तथा प्रदेश की आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना, मुख्य सचेतक रफीक खान और साथी विधायक मौजूद रहे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
