राजस्थान: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जूली ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- मौजूदा सरकार के कुप्रबंधन के कारण…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जूली ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- मौजूदा सरकार के कुप्रबंधन के कारण...

जयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक खबर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इस संबंध में कांग्रेस नेता जूली ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की जो तस्वीर सामने आ रही है वह बेहद चिंताजनक है. ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ (आरटीएच) देने वाले हमारे प्रदेश में पिछले 170 दिनों से 600 ‘जननी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने के कारण करीब 1700 गर्भवती महिलाएं व नवजात शिशु प्रतिदिन भगवान भरोसे हैं.

सरकार के अन्य विभागों की जमीनी स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि यह स्थिति बताती है कि वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन के कारण राज्य की वित्तीय और प्रशासनिक स्थिति कितनी खराब हो गई है. जब चिकित्सा और आपातकालीन सुविधाओं जैसे बेहद संवेदनशील क्षेत्रों का यह हाल है तो सरकार के अन्य विभागों की जमीनी स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

आम जनता की जान को खतरे में डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी कहा कि अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं का बजट रोककर आम लोगों की जान खतरे में डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह करता हूं कि वे इस ढुलमुल रवैये को छोड़कर कागजी ‘विचारों’ के बजाय तत्काल समाधान खोजें और इन बंद पड़ी एम्बुलेंस सेवाओं को अविलंब चालू करवाएं।

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version