जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत झिंटिया के सरपंच हरसुख जाट पर बजरी माफियाओं द्वारा किये गये जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस मामले में बिना नाम लिए सरकार पर भी निशाना साधा है.
इस संबंध में आज आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा
प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हो गये हैं कि आज प्रदेश में गुंडागर्दी हो रही है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे हैं। जिले में ऐसे माफियाओं की गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैंने मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से टेलीफोन पर बात की है और आरएलपी कार्यकर्ताओं को मौके पर जाने का निर्देश दिया है.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
