जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में 29 और 30 मार्च को नलों में पानी नहीं आएगा. बीसलपुर बांध से जयपुर को जीवन देने वाली मुख्य पाइपलाइन में बड़े रिसाव को ठीक करने के लिए ऐसा किया जाएगा। इस कारण जलदाय विभाग ने 60 घंटे का शटडाउन घोषित कर दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एडिशनल चीफ इंजीनियर अजय सिंह राठौड़ ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम इतना बड़ा है कि आज रात 8 बजे से पंपिंग पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी, जिसका सीधा असर जयपुर के करीब 50 लाख निवासियों पर पड़ेगा.
29 मार्च को पूरे जयपुर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी. 30 मार्च को भी सप्लाई ठप रहेगी। अगर मरम्मत सफल रही तो जयपुरवासियों को इस दिन आंशिक जलापूर्ति मिल सकती है. 31 मार्च की सुबह से नलों में धीरे-धीरे पानी छोड़ा जाएगा। जलदाय विभाग का कहना है कि गर्मी में अचानक पाइप लाइन न फटे इसके लिए यह मरम्मत कराना अब जरूरी है।
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
